जीजी फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट में सॉफ्टवेयर डेव्हलपर दर्दनाक मौत
भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में गुरुवार रात को जीजी फ्लाई ओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सॉफ्टवेयर डेव्हलपर का काम करता था। उसकी बाइक को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक सवार आगे चल रही डीएसपी की कार से टकरा गया। वहीं ईको कार चालक वाहन रोकने की बजाय युवक को घसीटता ले गया। युवक के सिर पर लगा हेलमेट निकल गया। हादसा इतना भीषण था की कार के बंपर में फंसने और घिसटने के कारण उसकी गर्दन कटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
एमपी नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के मंडीदीप में रहने वाला निरंजन प्रजापति पिता मेहताब प्रजापति (26) कोहेफिजा क्षेत्र में स्थित एक आई टी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करता था। गुरुवार रात करीब 8.30 बजे वह ऑफिस से वापस घर लौट रहा था। अपनी बाइक से निरंजन एमपी नगर थाने के सामने से ब्रिज पर एम्स की और जाने के लिए चढ़ा। ब्रिज पर डीबी मॉल के पास तिराहा पर पीछे से आई तेज रफ्तार ईको का नबंर एमपी-04-सीएम-9224 के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निरंजन बाइक समेत उसके आगे चल रही दूसरी कार नबंर एमपी-04 - सीयू-9551 से टकराया। एक्सीडेंट होने पर ईको कार चालक ने वाहन को नहीं रोका बल्कि स्पीड बढ़ाई और घटना स्थल से भागने लगा। लेकिन ऐसा करते समय निरंजन आरोपी वाहन चालक की कार में फंस गया। कार करीब 25 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। जिस कारण सरि पर पहना उसका हेलमेट उतर गया और उसका सिर बुरी तरह से चकनाचूर हो गया साथ ही उसकी गर्दन कट गई। निरंजन की मौके पर ही मौत हो गई थी। निरंजन की बाइक आगे चल रही जिस कार से टकराई थी, वह स्टेट कमांड सेंटर में पदस्थ डीएसपी की हैं, घटना के समय वे कार पर मौजूद थे। हादसे के बाद डीएसपी ने टक्कर मारने वाली कार को रोकते हुए चालक से कार की चाबी तो ले ली, लेकिन ड्राइवर मौके से भाग गया। बाद में वह अन्य वाहन से वहां से रवाना हो गए। थाना पुलिस ने आगे बताया की मर्ग कायम कर दोनों कारों को जब्त करते हुए शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच कर रही है।

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव