दिल्ली मेट्रो में बंद हुए स्मार्ट कार्ड, यात्रियों को मिल रहे कॉमन मोबिलिटी कार्ड
नई दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को किराया भुगतान करने के लिए स्मार्ट कार्ड नहीं मिल रहा है. जिसके चलते मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड के स्थान पर यात्रियों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) दिया जा रहा है. जिसकी जानकारी मेट्रो में सफर करने वाले कई यात्रियों को नहीं है। बताया जा रहा है कि स्टेशनों के कस्टमर केयर काउंटर पर कर्मचारी बताते हैं कि यह कार्ड अब उपलब्ध नहीं है, यहां तक यात्रियों को जबरदस्ती नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड दिए जा रहे हैं।
यात्रियों के मुताबिक यह कार्ड टिकट वेडिंग मशीन के जरिए रिचार्ज नहीं किया जा सकता है, सिर्फ एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से ही इस कॉर्ड को रिचार्ज किया जा सकता है। यहां तक कि किसी दूसरे ऐप से यूपीआई के जरिए भी इसे रिचार्ज नहीं कराया जा सकता है। चकित करने वाली बात यह भी है कि एनसीएमसी कार्ड को रिचार्ज को वैलिडेट करने के लिए मशीनें भी नहीं लगी हैं।
कस्टमर केयर सेंटर पर 200 रुपये से कम का रिचार्ज नहीं होता है। ऐसे में जो स्मार्ट फोन यूजर्स नहीं है, उनके लिए और भी मुश्किलें खड़ी होगी। हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इन सभी दावों को नकारा है. साथ ही बताया कि यात्रियों की मांग पर पुराने स्मार्ट कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
डीएमआरसी के मुताबिक, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी कार्ड) तीन तरह के होते हैं. पहला- प्रीपेड कार्ड, जिनका वॉलेट होता है, यह एक तरह से डेबिट कार्ड की तरह ही होता है. यह कार्ड मेट्रो सहित सभी जगहों की पार्किंग में उपयोग किया जा सकता है. इसके अलावा डीएमआरसी ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड के जरिए सभी मेट्रो और गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड रेल के किराया का भी भुगतान किया जा सकेगा।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम