देश में निर्यात के मोर्चे पर यात्री वाहनों की रफ्तार सुस्त
नई दिल्ली । एक रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में उत्पादन के प्रतिशत के तौर पर देश से यात्री वाहनों का निर्यात एक दशक में सबसे कम रहा। एशियाई क्षेत्र को निर्यात के लिए वाहनों के उत्पादन में भी भारत की हिस्सेदारी जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया एवं अन्य देशों से कम रही। वित्त वर्ष 2023 में देश में बने कुल यात्री वाहनों में से केवल 13 फीसदी निर्यात किए गए, जबकि 2022 में आंकड़ा 14 फीसदी था। कोविड महामारी से पहले 2019 में यह आंकड़ा 18 फीसदी रहा था। साल 2014 में वाहनों के कुल उत्पादन में निर्यात की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 19 फीसदी रही, जिसे अभी तक लांघा नहीं जा सका है। वित्त वर्ष 2023 में जापान में बनी कारों में से करीब 50 फीसदी का निर्यात हुआ। दक्षिण कोरिया ने कुल उत्पादन के 66 फीसदी, थाईलैंड ने 61 फीसदी और इंडोनेशिया ने 18 फीसदी वाहनों का निर्यात किया। मारुति सुजूकी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उत्पादन में निर्यात की घटती हिस्सेदारी के बारे में कहा कि निर्यात के लिए आपको बड़ी कारों की जरूरत होती है, जिसमें दुनिया भर की कंपनियों को टक्कर देने के लिए उत्पादन की व्यापक सुविधाएं भारत में नहीं हैं। हमने मुख्य तौर पर छोटी कारों का निर्यात किया है और इनकी संख्या बढ़ी है, जो 2014 में 1 लाख वाहन ही थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि