सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, पत्नी हुई गिरफ्तार
लैलूंगा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में निर्माणाधीन मकान में अधजली अवस्था मिले एक युवक के नग्न शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल दहलाने वाले इस हत्याकांड में पुलिस ने युवक की पत्नी को गिरफ तार किया है। युवक की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने ही पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाया था। वारदात के बाद फरार महिला को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर धरदबोचा है।
लैलूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर में शुक्रवार की सुबह कैलाश रजक के घर से लगे निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव मिलने की सूचना पर मौका मुआयना के लिए पहुंची पुलिस ने पाया कि शव नग्न अवस्था में अधजली हालत में पड़ा है। निर्वस्त्र शव मिलने की खबर से देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। युवक की पहचान कैलाश रजक के भाई राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक (45) के रूप में हुई। कैलाश रजक ने बताया कि 15 साल पहले भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया था। उनका करीब 14 साल का एक बेटा है। राजू शराब सेवन का आदी था। आठ फरवरी को भी राजू ने शराब पिया था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ। फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर राजू का शव पड़ा है।
पूछताछ में इस बात की जानकारी हुई कि मूलत: जशपुर जिले के बगीचा ग्राम सरबकोम्बो निवासी राजू रजक पत्नी के साथ चार दिन पहले लैलूंगा आया था। वह ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। राजू की लाश बरामद होने के बाद से उसकी पत्नी गायब थी। इसलिए शक के आधार पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसमें विवाहिता भागती दिखी।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और महिला के मायके सहित उसके संभावित ठिकानों में दबिश दी। पकड़े जाने पर राजू की पत्नी ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति उस पर अत्याचार करता था। इससे परेशान होकर उसने मौका पाते ही अपने पति राजू पर पेट्रोल उड़ेला और जिंदा जला दिया। वारदात के बाद वह फरार हो गई। बहरहाल लैलूंगा पुलिस आरोपित पत्नी अनिमा एक्का (44) को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव