मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह केरल में अमृतालय अम्मा के आश्रम में दो दिन से रुके हैं। सोमवार को उन्होंने हथिनी 'लक्ष्मी' को अपने हाथों से सेब, केले और तरबूज खिलाए। फल खाकर 'लक्ष्मी' भी खुश हो गई। सीएम ने आश्रम में पौधा रोपा और गोशाला भी देखी। यहां गायों के नाम जानते हुए केले और अन्न खिलाया। रविवार को वे अम्मा का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे थे और रात यहीं रुके। मुख्यमंत्री चौहान दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। रविवार को CM ने पत्नी साधना सिंह के साथ हैदराबाद के कान्हा शांति वनम् में सहज योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फिर वे केरल के त्रिवेंद्रम स्थित मां अमृता आनंदमयी मठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। CM ने अमृतानंदमयी अम्मा का आशीर्वाद लिया। केरल में ही CM पत्नी के साथ रात रुके थे, जबकि सोमवार सुबह उन्होंने पौधारोपण कर हथिनी और गायों को अपने हाथों से फल खिलाए।

फल खाकर झूम उठी 'लक्ष्मी', सीएम भी खिलाते रहे

हथिनी 'लक्ष्मी' को आकर्षक वेशभूषा में सजाया गया था। इसके बाद आश्रम परिसर में हथिनी को लाया गया। पहले CM शिवराज ने अपने हाथों से सेब खिलाने शुरू किए। पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं। बारी-बारी से कई सेब खिलाए। इसके बाद साधना सिंह ने केलों का गुच्छा हथिनी को खिलाया। तरबूज भी खिलाए। इसके बाद गौशाला में गायों को केले खिलाए। आश्रम में ही मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

शिवराज ने कहा- अद्भुत आनंद मिला

सीएम ने कहा- आज सुबह अमृतामयी अम्मा के मठ में हथिनी लक्ष्मी को अपने हाथों से अन्न और फल खिलाकर अद्भुत आनंद प्राप्त हुआ। आम का पौधा भी लगाया। वृक्षों के समान ही पूज्य अम्मा का कृतित्व भी सब प्रकार से मनुष्यों का कल्याण करने वाला है।