वेलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना की हुंकार, रैली निकालकर पुतला दहन का ऐलान
बिलासपुर । शिवसेना द्वारा पाश्चात्य सभ्यता और वेलेंटाइन डे के विरोध में रैली निकालकर पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देश पर प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा की अध्यक्षता में संभाग कार्यालय बिलासपुर में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रेस को जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रोमेश शर्मा ने बताया कि शिवसेना भारतीय संस्कृति के संरक्षण, पश्चिमीकरण के विरोध तथा सार्वजनिक अश्लीलता पर रोक लगाने के उद्देश्य से हर वर्ष वेलेंटाइन डे का विरोध करती है। पार्टी का मानना है कि यह पर्व भारतीय परंपराओं के विपरीत है और इसे व्यापारिक रूप देकर युवाओं पर अनावश्यक खर्च का दबाव बनाया जाता है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रेम के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गतिविधियों को रोकने तथा पारंपरिक मूल्यों के सम्मान के लिए शिवसेना लगातार अभियान चलाती रही है।निर्णय के अनुसार 14 फरवरी को देवकी नंदन चौक में रैली निकालकर पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।बैठक में प्रदेश व संभाग के पदाधिकारी तथा महिला, युवा और कामगार सेना के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान