शादी के साल भर बाद ही मां बन गई थी गोविंदा की पत्नी
नई दिल्ली । बालीवुड एक्टर गोविंदा ने जब शादी रचाई थी, तब उनकी पत्नी सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। 19 साल की उम्र में सुनीता मां बन गई थीं और बेटी टीना को जन्म दिया था। यह खुलासा करते हुए सुनीता ने बताया कि जब उनकी बेटी टीना का जन्म हुआ था, तब वह खुद भी बच्ची ही थीं।
टीना ने बताया कि उनके नाना शादी के खिलाफ थे और इसलिए उन्होंने शादी में हिस्सा नहीं लिया था। एक ताजा इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि शादी से पहले वह एक छोटे परिवार में रहती थीं, लेकिन जब उन्होंने गोविंदा से शादी की तो वह उनके जॉइंट फैमिला का हिस्सा बन गईं। उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी गोविंदा से हुई तो उनका परिवार बहुत बड़ा था। मेरी शादी तब हुई जब मैं सिर्फ 18 साल की थी। जब टीना का जन्म हुआ, तब मैं 19 साल की थी। उस वक्त मैं खुद भी एक बच्ची ही थी।’सुनीता ने यह भी बताया कि गोविंदा ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी मां हीं घर की मुखिया रहेंगी, जब तक वह जीवित हैं। घर में उनकी मां की चलेगी।
उन्होंने कहा, ‘उस समय मैं अपने पति के प्यार में थी। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि जब तक मेरी सास जीवित हैं, घर की जिम्मेदारी उन्हीं के हाथ में रहेगी। उनके जाने के बाद तुम जो चाहो कर सकती हो।’उस वक्त गोविंदा के कई भांजे-भांजिया उनके साथ रहते थे। सुनीता ने कहा, ‘मुझे घर में दूसरे बच्चों (कृष्णा, विनय) के होने की आदत हो गई। वे सभी बहुत छोटे-छोटे थे और मुझे बच्चों से बहुत लगाव है। मेरा दिल ऐसा नहीं है कि गोविंदा की मां नहीं हैं तो मैं सबको बाहर निकाल दूं। मैंने सोचा कि अगर आप अच्छाई करेंगे करेंगे तो भगवान देखेंगे न, भले ही बच्चे न देखें।’
उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पति गोविंदा से बहुत प्यार करती थी, इसिलए मैंने सब कुछ सहन किया। इसी इंटरव्यू में टीना ने बताया कि उनकी मां एक अलग दुनिया से आई थीं, जब उन्होंने पिता गोविंदा से शादी की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां हॉट पैंट्स पहनती थीं, पाली हिल में रहती थीं और बहुत अमीर परिवार से थीं। मेरे पिता आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे और वह स्ट्रगल कर रहे थे। मेरे नाना की स्थिति तुलनात्मक रूप से बहुत अच्छी थी।’ बता दें कि गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही