अवैध शराब मामले मे महिला समेत सात गांजा तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा, शराब और नशीली टेबलेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।दूसरे दिन भी कोरबा पुलिस की अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से 3200 नग नशीली टेबलेट जब्त की है।वहीं कोरबा पुलिस ने अवैध शराब मामले पर कार्रवाई करते हुए सात प्रकरणों में कुल 68 लीटर शराब जब्त की है और सात लोगों को जेल भेजा है। पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ एक मामले में 7.5 क्विंटल किरण साहू - कुसमुण्डा कबाड़ जब्त किया है।
एक महिला को भी अवैध गांजा के सौदागरों से 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस की माने तो काफी लंबे समय से राममति उर्फ गुड्डी बाई- दीपका निवासी महिला पुड़िया बनाकर गांजा बेच रही थी। जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की माने तो अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब, नशीली पदार्थ, कबाड़ और डीजल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कोरबा पुलिस के द्वारा आरोपी हितेश चैहान के कब्जे से 3200 नशीली टेबलेट जब्त की है। नशीले पदार्थ सप्लाई करने वालों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव