Tata Group की इस कंपनी के शेयर में जारी है बिकवाली
रतन टाटा की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर आज भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पिछले हफ्ते शुक्रवार को कंपनी ने जनवरी से मार्च तिमाही के नतीजे जारी किये थे। कंपनी ने बताया था कि मार्च तिमाही में उनका कुल मुनाफा 5,407 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,407.2 करोड़ रुपये हो गया है।
मुनाफे में आई बढ़ोतरी के बावजूद आज कंपनी के शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक चिराग जैन ने कहा कि
टाटा मोटर्स का तिमाही नतीजा अनुमान से बेहतर नहीं रहा। यह व्यवसायों में सीमित मार्जिन विस्तार के साथ कम रहे। कंपनी के ऑर्डर बुक में गिरावट देखने को मिली। इन कारणों से कंपनी के शेयर में गिरावट आई।
टाटा मोटर्स के शेयर की परफॉर्मेंस
आज सुबह 11.21 पर कंपनी के शेयर 8.20 फीसदी गिरकर 960.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। अगर कंपनी के शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में 47.10 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल में निवेशकों को 81.01 फीसदी का रिटर्न मिला है।
टाटा मोटर्स मार्च तिमाही के नतीजे
मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा और आमदनी दोनों में तेजी आई है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की इनकम 13 प्रतिशत बढ़कर 1,19,986 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। इसके अलावा कंपनी का EBITDA (कामकाजी मुनाफा) भी 12.1 फीसदी से बढ़कर 14.2 प्रतिशत हो गया।
कंपनी ने शेयरधारकों को 3 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड और 6 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का एलान किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि