खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकियों को मार गिराया
खैबर पख्तूनख्वा। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत लंबे समय से आतंकियों और सुरक्षाबलो के बीच में जंग का मैदान बना है। इस बीच, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को वहां आतंकियों ने के खिलाफ दो बड़े अभियान चलाए। इन दोनों हमलों में कुल सत्रह आतंकी ढेर किए गए हैं। वहीं, कराची हवाईअड्डे पर हमले के मामले में सिंध सरकार ने 2 संदिग्धों की जांच के लिए पूछताछ दल गठित किया है। इन संदिग्धों ने पिछले महीने कराची हवाई अड्डे के पास एक चीनी काफिले पर आत्मघाती हमले में कथित तौर पर मदद की थी।
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मारे गए 17 आतंकी
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दो अलग-अलग अभियानों में सत्रह आतंकवादी मारे गए। दरअसल, सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन बन्नू और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इन दोनों अभियानों में उनके ठिकानों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक, बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में, हाफिज गुलबहादुर समूह से जुड़े 12 आतंकवादियों को हेलिकॉप्टरों ने उनके परिसर पर हमला कर मार गिराया। वहीं, दूसरा ऑपरेशन उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली के हासो खेल इलाके में चलाया गया। इसमें पांच आतंकवादी मारे गए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
Nitish Kumar ने फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी, राज्यसभा जाने का किया ऐलान