जर्मनी में सेकंड वल्र्ड वॉर का बम मिला
हैम्बर्ग । जर्मनी के हैम्बर्ग प्रांत में सेकंड वल्र्ड वॉर के टाइम का बम मिला है। शनिवार को स्टर्नशांजे जिले में बम की सूचना मिलने के बाद 300 मीटर के दायरे में रहने वाले करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के रेस्तरां और बार भी बंद करा दिए थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक प्राइमरी स्कूल के कंस्ट्रक्शन के दौरान ये मिला था। अधिकारियों ने बताया कि बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया गया है। इसे डिफ्यूज करने में करीब आधे घंटे का वक्त लगा था। बम मिलने की वजह से जिले में रेल सर्विस को भी रोकना पड़ा। जर्मनी में सेकेंड वल्र्ड वॉर के बमों का मिलना आम बात है, जिन्हें बाद में डिफ्यूज कर दिया जाता है।
पिछले हफ्ते जापान में फटा था बम
जापान के दक्षिणी हिस्से में मियाजाकी एयरपोर्ट पर 3 अक्टूबर को एक बम विस्फोट हुआ था। इस बम को अमेरिका ने सेकंड वल्र्ड वॉर के दौरान जापान पर गिराया था। हालांकि जब इसे गिराया गया, तब इसमें विस्फोट नहीं हो पाया था। इसकी वजह से ये दबा रहा। ये बम विस्फोट एयरपोर्ट के टेक्सी-वे की साइड में हुआ था। बम विस्फोट के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक