सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड धवल से शादी की है। सायली कांबले और धवन की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने ठाणे के कल्याण में एक-दूसरे संग साथ फेरे लिए हैं। सायली कांबले और धवन की शादी में करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे।इन दोनों की शादी की तस्वीरों को इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट निहाल टौरो ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सायली कांबले और धवन की शादी की कई तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। तस्वीरों में सायली कांबले मराठी दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने यलो कलर की साड़ी पहनी हुई है।