सैन फ्रांसिस्को ने चालक रहित टैक्सी में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग
अमेरिका में इन दिनों स्व-चालित कारों को निशाना बनाया जा रहा है। इन कारों को रोक कर इनके साथ तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आ रही है। इसी तरह की एक घटना कैलिफोर्निया के चाइनाटाउन से आ रहा है। इस घटना में शहर के चाइनाटाउन जिले में लोगों के एक समूह ने इलेक्ट्रिक वाहन पर छलांग लगाई और इसकी खिड़कियां तोड़ दीं और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
Google की सेल्फ-ड्राइविंग कार परियोजना, वेमो ने कहा कि इस घटना को लेकर अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वेमो ने एक बयान में कहा, "वाहन में कोई सवार नहीं था और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हम स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
पिछले साल शुरू हुआ था सेल्फ-ड्राइविंग कार परियोजना
द गार्डियन के लेख के अनुसार, मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) ने बताया कि यह हमला कैलिफोर्निया में सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों से जुड़े कई हालिया मामलों और विरोध प्रदर्शनों के बाद हुआ है। पिछले साल टेस्ट परमिट धारकों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर 9मीटर मील से अधिक की ड्राइविंग के साथ स्व-चालित कारों की एक क्रांति देश में आयी।
स्व-चालित कारों का किया जा रहा है बाधित
द गार्डियन ने पिछली गर्मियों में सेफ स्ट्रीट रिबेल्स नामक एक समूह पर रिपोर्ट दी थी, जिसने 2022 में पहली बार स्व-चालित कारों के सामने आने के बाद से सैन फ्रांसिस्को में ड्राइवर रहित वाहनों को बाधित और उसको अक्षम करने का अभियान चलाया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव