रोटरी ई क्लब यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने ली शपथ
बिलासपुर। रोटरी ई क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का 7वां शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय होटल रेड डायमंड में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अमर अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. देविंदर सिंह उपस्थित थे। निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश माहेश्वरी और निवर्तमान सचिव रौनक साव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोरा एवं नवनिर्वाचित सचिव डॉ. चरणजीत गंभीर को क्लब की कमान सौंपी।
अमर अग्रवाल ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और सेवा कार्य करते रहने की प्रेरणा भी दी।अध्यक्ष गुरमीत अरोरा ने विधायक से शहर में एक रोटरी चौक बनाने की मांग की जिस पर उन्होंने स्थान चयनित करने की सलाह दी।
इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य डॉ. अभिषेक शाह, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ जयंत कनसकर, डॉ. मनोज राय, डॉ मुकुल श्रीवास्तव, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. सुनील केडिया, डॉ. विकास शर्मा, हर्ष पाण्डेय, डॉ. किरण पाल सिंह चावला, मनोज उबरानी, मुकुल अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, डॉ. गौरव प्रजापति, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण झा, रू पीन खंडुजा, संदीप केडिया, संजय दुआ, सतीश अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार जैन, तिलक राज आदि उपस्थित थे।

अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नामांकन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी