रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज-2 की लॉन्चिंग
नई दिल्ली । भारतीय बाजार में लग्जरी कार निर्माता रोल्स-रॉयस ने अपनी सुपर लग्जरी एसयूवी, रोल्स-रॉयस कलिनन सीरीज-2 लांच कर दी है। बता दें कि प्रत्येक रोल्स-रॉयस कार कस्टम-मेड होती है, इसलिए कीमत ग्राहक की पसंद के अनुसार भिन्न हो सकती है।
नई एसयूवी की डिलीवरी 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) से शुरू होगी। कलिनन सीरीज-2 ने इस साल मई में वैश्विक स्तर पर अपनी शुरुआत की थी। इस नए मॉडल में कई नए इंटीरियर्स और फीचर्स के साथ संशोधित स्टाइलिंग देखने को मिलती है, लेकिन इंजन वही 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड वी12 इंजन है, जो 571एचपी की पावर और 850एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। ब्लैक बैज वेरिएंट में यह इंजन 600एचपी की पावर और 900एनएम का टॉर्क देता है। डिज़ाइन के मामले में, कलिनन सीरीज-2 में नए डिजाइन वाला फ्रंट और नई एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स शामिल हैं। रियर बम्पर में स्टेनलेस-स्टील स्किड प्लेट और एल्यूमीनियम पहियों का आकार 23 इंच तक बढ़ाया गया है।
इंटीरियर्स में, सीरीज-2 में नया पिलर-टू-पिलर ग्लास-पैनल फाशिया और डुअल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए डिस्प्ले शामिल हैं। इसमें रोल्स-रॉयस का स्पिरिट ऑपरेटिंग सिस्टम भी है, जो पहली बार ऑल-इलेक्ट्रिक स्पेक्ट्रे के साथ पेश किया गया था। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.5 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जबकि ब्लैक बैज कलिनन की कीमत 12.25 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा
आज शेयर बाजार में ट्रेडिंग क्यों नहीं?: देश में कल रंगों का त्योहार, तो जानें किस वजह से नहीं हो रहा कारोबार
West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
मैदान में हार, अब जेब पर मार?: पाकिस्तान पर आइसलैंड की चुटकी, कहा- इससे अच्छा टी20 विश्वकप का बहिष्कार कर देते
PAK फैंस का अपनी टीम पर तंज!: बाबर को बनाया ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुखिया, सलमान आगा-अफरीदी बने वैज्ञानिक