बारात के स्वागत में बलवा, दोनों पक्षों के खिलाफ जुर्म दर्ज
बिलासपुर । पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम शादी भवन में कश्यप परिवार का विवाह समारोह एक गंभीर विवाद में बदल गया। घटना रात्रि करीब 12:30 से 1 बजे के बीच की है, जब बारात स्वागत के दौरान आमंत्रित मेहमानों के प्रवेश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। विवाद की शुरुआत तब हुई जब कुछ आमंत्रित मेहमानों के पार्टी हॉल में प्रवेश को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हो गई। इस छोटे से मुद्दे ने विवाद का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते स्थिति मारपीट में बदल गई, जिससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शैलेंद्र कश्यप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीं राजा कश्यप की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किस पक्ष ने पहले उकसाया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
युवा विधायकों ने बनाई टीम निशांत, संभाली कमान
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल