छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण की फिर बढ़ी तारीख
छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे, ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन कर सकें।
इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने आनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।
खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
हितग्राही खाद्य विभाग की वेबसाइट से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड धारक अपने मोबाइल में इस ऐप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है।

Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा
Ambikapur में कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या, इलाके में दहशत
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
जल जीवन मिशन को नई रफ्तार, केंद्र से 8 हजार करोड़ की उम्मीद; 1.15 करोड़ घरों तक नल-जल लक्ष्य
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो