रेप के आरोपी सीएमओ ने रचाई पीडि़ता से शादी, कोर्ट में किए प्रमाण पत्र पेश
इंदौर । नीट की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी बालाघाट के सीएमओ प्रभात बरकड़े ने जेल की हवा खाने से बचने के लिए छात्रा से शादी कर ली है। प्रभात ने कोर्ट में विवाह प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत कर दिए है। पिछले दिनों एमआईजी पुलिस ने प्रभात को बालाघाट के क्रिकेट मैदान से गिरफ्तार किया। तब वह क्रिकेट खेल रहा था। प्रभात को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने कहा था कि वह पीडि़ता से विवाह करने के लिए तैयार है, उसे जमानत दे दी जाए। कोर्ट ने उसे शादी करने की शर्त पर जमानत दे दी थी और दस्तावेज कोर्ट में पेश करने क कहा था। प्रभात और छात्रा पूर्व परिचित है। दोनो बालाघाट में रहते है। दोनो इंदौर में रहकर पढ़ाई करते थे। इस दौरान दोनो के बीच दोस्ती हुई थी। तब छात्रा नाबालिग थी। वह इंदौर में नीट की तैयारी कर रही थी। प्रभात छात्रा को एमआईजी क्षेत्र में अपने एक दोस्त के फ्लैट पर ले गया था। बाद में दोनो कई बार मिलते रहे।
दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। तब प्रभात ने छात्रा से शादी की बात भी कही थी, लेकिन दो साल बाद वह मुकर गया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी अफसर बन चुका है और बालाघाट में पदस्थ है। पुलिस ने उसे बालाघाट जाकर गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी को पेश किया। तब आरोपी के वकील ने कोर्ट को लिखित में दिया कि वह सात दिन के भीतर विवाह करने के लिए तैयार है। इसके बाद कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर की थी। दोनों के परिवार भी शादी के लिए राजी हो गए और बालाघाट जाकर दोनो ने शादी कर ली। शनिवार को वे दस्तावेज पेश करने इंदौर आए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन