राकेश बेदी ने सारा अर्जुन विवाद पर दी सफाई
71 साल के मशहूर अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन उनके साथ एक पुराना विवाद अभी भी चल रहा है। जिस पर राकेश बेदी ने सफाई दी है।
राकेश ने विवाद पर दी सफाई?
पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के समय एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राकेश बेदी अपनी सह-अभिनेत्री सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और उनकी आलोचना की। राकेश बेदी ने हाल ही में रेड एफएम पॉडकास्ट में इस बारे में साफ-साफ बताया।
उन्होंने कहा, 'सारा फिल्म 'धुरंधर' में मेरी बेटी के रोल में हैं। शूटिंग के दौरान भी जब वह आती थीं, मैं उसे गले लगाता और प्यार से उसके माथे पर किस कर देता था। ठीक वैसे ही जैसे कोई पिता अपनी बेटी से करता है। मैं उसे हमेशा कहता, ‘चिंता मत करो, हम मिलकर अच्छा काम करेंगे।’
कुछ ने किया राकेश का बचाव
राकेश ने कहा, 'ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने उसी प्यार से उसका अभिवादन किया। लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत अर्थ निकाल लिया और तरह-तरह की बातें करने लगे।' राकेश ने आगे कहा, 'लोगों को बस बोलने का बहाना चाहिए होता है। कुछ लोग तो बस कहते रहते हैं। शुक्र है, कई लोगों ने मेरा बचाव भी किया।'
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में
फिल्म 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो आतंकियों के खिलाफ लड़ रहा है। राकेश बेदी ने इसमें एक राजनेता ‘जमील जमाली’ का रोल निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी ‘यालिना जमाली’ बनी हैं। फिल्म को अच्छी समीक्षाएं मिली हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है।

रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो
अखिलेश का बड़ा हमला, 2014 की नीतियों पर उठाए सवाल; बोले- देश को होता ज्यादा फायदा
‘कॉकरोच’ के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ का हल्लाबोल, पेट्रोल मुद्दे पर बढ़ी सियासत
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान