रजनीकांत का हल्का-फुल्का अंदाज, नागार्जुन की इस बात पर हुए फिदा
मुंबई : 74 साल के हो चुके रजनीकांत अब भी बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। जल्द ही ‘कूली’ फिल्म में उनका एक्शन अंदाज नजर आएगा। इस फिल्म में एक्शन की डोज को डबल करने का काम 65 साल के नागार्जुन कर रहे हैं, वह फिल्म में विलेन के रोल में हैं। हाल ही में ये दोनों एक्टर्स एक मंच पर मौजूद थे, दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कूली’ का प्रमोशन कर रहे थे। ऐसे में रजनीकांत ने बताया कि वह नागार्जुन की किस बात के कायल हैं? इस बात का जिक्र करते हुए वह अपना मजाक बनाते भी दिखे।
नागार्जुन की फिटनेस के कायल हुए रजनीकांत
रजनीकांत फिल्म ‘कूली’ के एक प्रमोशन इवेंट में कहते हैं, ‘मैंने लगभग 33 साल पहले फिल्म ‘शांति क्रांति’ में नागार्जुन के साथ काम किया। उस समय से लेकर आज तक नागार्जुन और जवान हो गए हैं, जबकि मेरे सारे बाल झड़ गए हैं। नागार्जुन से मैंने पूछा कि यंग कैसे रह लेते हैं, तो उन्होंने अपनी एक्सरसाइज और डाइट के बारे में बताया। वह 7 बजे तक खाना खा लेते हैं। साथ ही अपने लुक का क्रेडिट अपने पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव को दिया। साथ ही नागार्जुन ने किसी भी बात को कभी दिल पर ना लगाने की सलाह दी।’
नागार्जुन के अभिनय को भी सराहा
रजनीकांत सिर्फ नागार्जुन की फिटनेस के ही कायल नहीं है। वह उनके अभिनय को भी सराहते हैं। रजनीकांत कहते हैं, ‘मैंने थाईलैंड में 17 दिनों की शूटिंग के दौरान नागार्जुन के साथ काफी वक्त गुजारा। वह सिर्फ हैंडसम ही नहीं बल्कि कमाल के इंसान हैं। मैंने भी अपने करियर में कई बार नेगेटिव रोल किए, लेकिन मुझे भी लगता है कि काश मैं साइमन की रोल नागार्जुन की तरह निभा पाता। फिल्म ‘कूली’ में साइमन के रोल वह शानदार लग रहे हैं।’
फिल्म ‘कूली’ में कई उम्दा कलाकार मौजूद
रजनीकांत की ‘कूली’ में नागार्जुन के अलावा आमिर खान, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे उम्दा कलाकार भी मौजूद हैं। फिल्म के ट्रेलर में इन सभी एक्टर्स के किरदारों की झलक मिली, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पसंद किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही