रजनीकांत की कुली का टीजर वायरल, 14 अगस्त को होगी रिलीज
मुंबई । सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली का टीजर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुका है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ने का दम रखती है।
72 साल की उम्र में भी रजनीकांत का स्टारडम ऐसा है कि बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे उनके सामने फीके नजर आते हैं। उनकी आने वाली फिल्म कुली इसका ताजा उदाहरण बन गई है, जो अपनी रिलीज से पहले ही फीस और बजट को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म का कुल बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें से 280 करोड़ रुपये तो सिर्फ रजनीकांत ने फीस के तौर पर वसूल लिए हैं। इस एक कदम से उन्होंने न केवल अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि जैकी चेन और आमिर खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़कर एशिया के सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। कुली 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, और इसमें रजनीकांत के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादास कर रहे हैं, जबकि लोकेश कनगराज इसके निर्माता हैं। महंगे बजट की इस फिल्म में केवल डायरेक्टर की फीस ही 60 करोड़ रुपये है, जो अब तक किसी निर्देशक को मिली सबसे बड़ी रकम मानी जा रही है।
इसके अलावा तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने भी इस फिल्म के लिए 35 करोड़ की फीस ली है, जिस पर 10 फीसदी जीएसटी भी जोड़ा गया है। फिल्म में श्रुति हसन, सत्यराज और उपेंद्र राव भी नजर आएंगे, हालांकि इनकी फीस इंडस्ट्री के सामान्य रेट के मुताबिक ही रखी गई है। इस फिल्म में आमिर खान भी एक कैमियो रोल में दिखाई देंगे और इसके लिए उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपये लिए हैं। पूजा हेगड़े का एक आइटम नंबर भी फिल्म में शामिल है, जिसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।

विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
‘शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सुरक्षित’, लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत