रजत दलाल ने ईशा सिंह पर किया कमेंट, यूजर्स ने कहा....
करणवीर मेहरा बिग बॉस सीजन 18 के विनर रहे। इसी के साथ विवियन डिसेना फर्स्ट और रजत दलाल सेकेंड रनर अप रहे। रजत दलाल को उनके दोस्त एल्विश यादव काफी सपोर्ट कर रहे थे।
हालांकि रजत शो जीत नहीं पाए। अब बिग बॉस 18 के दूसरे रनर-अप एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। रजत ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर ईशा सिंह को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी की है जिसको लेकर विवाद हो रहा है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर रजत ने करणवीर मेहरा की जीत, ईशा सिंह और अन्य कंटेस्टेंट पर खुलकर अपनी राय रखी।
एल्विश यादव रजत से सवाल पूछते हैं,“विवियन को मुनव्वर फारुकी, एमसी स्टेन और अन्य क्रिएटर्स सपोर्ट कर रहे थे। मैं अपनी टीम और कई अन्य लोगों के साथ तुम्हारा सपोर्ट कर रहा था। लेकिन करण वीर मेहरा को कोई भी सपोर्ट नहीं कर रहा था फिर वो कैसे जीत गया?”
ईशा सिंह पर क्या बोल गए रजत दलाल
इसके जवाब में रजत कहते हैं कि करणवीर मेहरा को सॉफ्टवेयर सपोर्ट कर रहा था। इसी बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 के कुछ को-कंटेस्टेंट की तस्वीरें भी रजत को दिखाईं, जिस पर रजत दलाल ने अपनी रिएक्ट किया। जब ईशा सिंह की तस्वीर उन्हें दिखाई गई तो रजत ने कहा, “भाई, लोग ऐसी लड़कियों से शादी इसलिए करते हैं, ताकि नौकरानी की जरूरत न पड़े। बर्तन बढ़िया मांज देगी।
बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था। शो के अन्य प्रतियोगी में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे।
लोगों ने कसा रजत पर तंज
इस वीडियो को में रजत की बात सुनकर लोगों का पारा चढ़ गया और वो रजत को खरीखोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा-और लोग इन्हें विनर बनाना चाह रहे थे। एक अन्य ने कहा- छी, और ये उसे बहन कहता है। तीसरे ने लिखा- घटिया सोच और घटिया कॉमेंट। वहीं बहुत सारे लोगों ने लिखा- अच्छा हुआ ये विनर नहीं बना।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम