इंदौर में बारिश का कहर: सड़कों की चूरी बह गई, हर तरफ गड्ढों का जाल
इंदौर। सफाई में सिरमौर बन चुके इंदौर में दूसरी समस्याएं शहर की इमेज खराब कर रही है। इंदौर के कई प्रमुख मार्गों पर तो ठीक, ब्रिजों पर गड्ढे हो चुके है। इससे हादसे बढ़ गए है और लोग अपनी जान गंवा रहे है। जिन इलाकों में निर्माण कार्य हो रहे है। वहां हालत ज्यादा खराब है। पिछले दिनों मेघदूत उपवन के सामने सड़क धंसने का मामला तो प्रदेशभर में चर्चित हो चुका है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर के सुपर काॅरिडोर की तुलना लंदन की सड़कों से कर चुके है, लेकिन मेट्रो रूट बनने के बाद काॅरिडोर पर भी गड्ढे हो चुके है और पेचवर्क की नौबत आने लगी है। इसके अलावा खजराना से गणेश मंदिर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड भी खराब पड़ी है। इंदौर के इस्काॅन मंदिर में कृष्ण जन्मअष्ठमी पर बड़ा आयोजन होता है, लेकिन मंदिर तक जाने वाली सड़क की हालत खराब है। निगमायुक्त शिवम वर्मा खुद उस सड़क की हालत देखने पहुंचे।
डायवर्शन मार्ग पर बड़े गड्ढे
एमआर-10 जंक्शन पर बन रहे ब्रिज के कारण ट्रैफिक को स्कीम नंबर 134 के मार्गों पर डायवर्ट किया गया है, लेकिन वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए है। दो पहिया वाहन चालकों को चलने में परेशानी आ रही है। बायपास के हेवी ट्रैफिक एमआर-11 से गुजर रहा है। इस कारण उस सड़क पर भी गड्ढों की भरमार हो चुकी है। इसके अलावा मधुमिलन चौराहा, विजय नगर, खातीवाला टैंक, सुदामा नगर सहित कई मार्गों पर पेचवर्क की जरुरत पड़ने लगी हैं। नगर निगम की जनकार्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि वर्षाकाल के बाद सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। सबसे पहले झांकी मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।

51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप