देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू, यूपी ने यागी तूफान का असर
नई दिल्ली। देशभर में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार तक में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे मौसम ठंडा हो गया है। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली-यूपी ही नहीं पहाड़ों पर भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब में फिर झमाझम होने वाली है।
दिल्ली में विगत दिवस से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे। जो कुछ इलाकों में बरस भी सकते हैं। बारिश होने से दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं तापमान में ही गिरावट आ सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में एक दो दिन ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस बार दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
यूपी में यागी चक्रवात तूफान का प्रकोप देखने को मिल, जिसकी वजह कई इलाकों में जोरदान बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यूपी के 43 जिलों में बारिश के साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक गुरुवार अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी में भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहां अगले 24 घंटे में सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर हल्की बारिश हो सकती है।
मैदानी व पहाड़ी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं मसूरी में भी बुधवार से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
वहीं राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि आज पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह मध्यप्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र है। गुरुवार को राजस्थान के कई हिस्सों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक