प्रियंका की तारीफ में आर माधवन ने किया पोस्ट,
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को भारत में अमेजन प्राइम पर दिखाया जा रहा है। फिल्म में शानदार एक्शन के लिए एक्ट्रेस की तारीफें हो रही हैं। अब इसी कड़ी में अभिनेता आर माधवन ने एक पोस्ट शेयर करके उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
आर माधवन ने शेयर किया पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का पोस्टर शेयर करते हुए नोट लिखा। अभिनेता ने कैप्शन में कहा, ‘नई राह दिखाने और वह सब करने के लिए आप पर गर्व है, जिसका हम सपना देखते हैं। फिल्म में आपने बहुत शानदार काम किया है और आपने खुद को बहुत अच्छे से संभाला है। आपकी जीत व्यक्तिगत लगती है प्रियंका चोपड़ा।’
प्रियंका चोपड़ा ने दिया जवाब
आर माधवन की इस स्टोरी को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर री-शेयर किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, धन्यवाद मेरे दोस्त। आपके प्रोत्साहन की वास्तव में मैं सराहना करती हूं।’ इसके साथ अभिनेत्री ने लाल दिल वाला इमोजी और नमस्ते वाला रिएक्शन भी दिया।
हेड्स ऑफ स्टेट में किया शानदार एक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' दुनियाभर में 2 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर दिखाई जा रही है। फिल्म में अभिनेत्री का एक्शन देखने लायक है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जॉन सीना, इदरीस एल्बा और जैक क्विड हैं। फिल्म का निर्देशन इल्या नैशुल्लर ने किया है। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति और यूके के प्रधानमंत्री के बारे में दिखाया गया है।

यहां हर साल साक्षात् मनुष्य रूप में दर्शन देते हैं महादेव, रौद्र और शांत ऊर्जा दोनों की होती है पूजा
हर अपराधी के भीतर छिपा होता है इंसान: श्री श्री रविशंकर ने बताया करुणा से बदलता है नजरिया
सामुद्रिक शास्त्र: नाखूनों का रंग बताता है आपकी तरक्की का संकेत, जानें लाल, गुलाबी, पीले या सफेद का अर्थ
बुध ग्रह की नीच राशि में शनि के साथ युति, मकर समेत 6 राशियों को खर्च, करियर और परिवार में सावधानी की सलाह
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज