पीएम मोदी और भूटान नरेश ने संबंधों की लगातार मजबूती को लेकर जताई प्रतिबद्धता
नई दिल्ली । पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-भूटान के बीच साझेदारी लगातार मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई।
पीएम मोदी ने सात लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और रानी जेत्सुन पेमा वांगचुक का स्वागत किया। पीएम ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए इसी वर्ष मार्च में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान भूटान की सरकार और लोगों द्वारा दिए गए असाधारण गर्मजोशी भरे आतिथ्य को याद किया।
पीएम मोदी और भूटान नरेश ने द्विपक्षीय संबंधों की उत्कृष्ट स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संपर्क बढ़ाने में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी पहल पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जो भूटान के विकास को गति देने तथा भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए महामहिम द्वारा संचालित एक दूरदर्शी परियोजना है।
पीएम मोदी ने भूटान में आर्थिक विकास को लेकर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई तथा 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए भूटान को भारत द्वारा दिए जाने वाले विकास सहयोग को दोगुना करने पर प्रकाश डाला। भूटान नरेश ने भूटान की खुशहाली, प्रगति और समृद्धि की आकांक्षाओं के लिए दृढ़ समर्थन के लिए पीएम मोदी और भारत के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के बाद पीएम मोदी ने भूटान नरेश और रानी के सम्मान में मध्याह्न भोज का आयोजन किया।
उल्लेखनीय है कि भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

कौन हैं बालेन शाह? जिनकी जनसमर्थन की सुनामी में नेपाल के दिग्गज नेता भी पड़े फीके
यूपीएससी में चमका यूपी का जलवा, अवध के 24 और पूर्वांचल के 18 युवाओं ने मारी बाजी
LPG उपभोक्ताओं को झटका, अब 21–25 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग
पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी
भारत-जापान के बीच बड़ा समझौता, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने पर सहमति
गर्मी ने बढ़ाए तेवर: मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है।
पश्चिम एशिया में युद्ध का आठवां दिन, बढ़ते तनाव के बीच तेल-गैस सप्लाई पर वैश्विक चिंता बढ़ी
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई, भोपाल पुलिस का आदेश
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: आज पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी