पेंसिल्वेनिया में विमान क्रैश होते ही आग की लपटों में घिरा, यात्री सुरक्षित
रविवार को पेंसिल्वेनिया के एक उपनगरीय इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैनहेप टाउनशिप में लैंकेस्टर हवाई अड्डे के पास दोपहर करीब 3 बजे ये दुर्घटना घटी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान में पांच लोग सवार थे और सभी लोगों की जान बच गई।
पांचों को ले जाया गया अस्पताल
पुलिस प्रमुख ने बताया कि विमान में सवार सभी पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत अभी भी अज्ञात है। प्रमुख ने आगे बताया कि विमान दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी ब्रायन पिपकिन, जो पास में ही गाड़ी चला रहा था, उसने बताया कि एक छोटे विमान को चढ़ते और फिर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाईं ओर गिरते देखा। उसने कहा, "विमान नाक के बल नीचे गिरा और तुरंत आग का गोला बन गया। वहां बहुत धुआं था और बहुत गर्मी थी।"
इस हादसे को लेकर संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि यह दुर्घटना बीचक्राफ्ट बोनांजा विमान में हुई, जिसमें पांच लोग सवार थे। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं।

राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव