5-10 रुपये तक कम हो सकते पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल के दाम अगले माह कम हो सकते है। आम चुनाव से पहले तेल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) ऐसा कर सकती हैं। बताया जा रहा हैं कि कीमतों में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिल सकती है। तेल कंपनियों के अधिकारी के अनुसार, अभी कंपनियां तकरीबन 10 रुपये अतिरिक्त मुनाफे पर बैठी हैं, इसकारण इस काम किया जा सकता।
तेल कंपनियों के लिए कच्चा तेल खरीदना काफी सस्ता हो चुका है। जबकि अप्रैल 2022 के बाद ईंधन की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। देश की 3 बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनियों का सम्मिलित रूप से लाभ 75,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली और दूसरी तिमाही में तेल मार्केटिंग कंपनियों का मुनाफा तेज रहा है। बताया जा रहा हैं कि तीसरी तिमाही में भी मुनाफे का यह ट्रेंड जारी रह सकता है। नतीजों के बाद कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर सकती हैं। देश की तीनों ओएमसी में पर मालिकाना अधिकार केंद्र सरकार का है, वह इनकी प्रमोटर भी है। जारी वित्त वर्ष की 2 तिमाहियों में इन तीनों कंपनियों का कुल लाभ 57,091.87 करोड़ रुपये रहा है। यह पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के कुल 1,137.89 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले 4,917 प्रतिशत अधिक है।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम 27 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) भी इसके आसपास अपने तिमाही नतीजे जारी कर सकते हैं। हालांकि, एचपी को छोड़कर बाकी दोनों कंपनियों ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, 3 सरकारी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि जरूर की है कि कीमतों में बदलाव होना लगभग तय है।
अगर पेट्रोल-डीजल सस्ता होता है, तब महंगाई भी काफी हद तक घटेगी। माल ढुलाई का खर्च गिरेगा जिससे एक राज्य से दूसरे राज्य में खाद्य वस्तुओं को पहुंचाना सस्ता होगा।

Holi 2026: आज निपटा लें जरूरी काम, कल से चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
Raipur में 27–28 मार्च को भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता में कालीघाट मंदिर के किए दर्शन, विंडीज के खिलाफ मैच से पहले की पूजा
ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल में 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का महिला सुरक्षा पर बड़ा दांव
शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
बिना सिर वाले इंसान के साथ चलते दिखे अक्षय कुमार! वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान; किए ऐसे कमेंट