चिराग से सुलह पर पशुपति...........अब बहुत देर हो चुकी
पटना । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान क्या फिर एक हो सकते है। बिहार की सियासत में ये सवाल काफी चर्चा में है। अब इस सवाल का जवाब खुद पशुपति कुमार पारस ने दिया है। पारस ने साफ कह दिया कि उनके भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है। पारस ने कहा कि उनके बड़े भाई रामविलास पासवान के जीते जी भाइयों के बीच कोई दूरियां नहीं थीं। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
पारस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उनके बड़े भाई रामविलास जीवित थे, तब उनके और चिराग के बीच कोई मनमुटाव नहीं था। चिराग से सुलह की संभावना पर कहा, ऐसा कभी नहीं हो सकता। अब वह स्थिति नहीं है। अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा, जब दिल टूटते हैं, तब वे नहीं जुड़ सकते।
पारस ने बताया कि करीब तीन हफ्ते पहले उन्होंने पटना में भाजपा के बिहार प्रमुख दिलीप जायसवाल से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, बीजेपी के नेताओं के साथ बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
प्रियंका चतुर्वेदी को टिकट क्यों नहीं मिला? संजय राउत ने खोला नंबरों के गणित का पूरा राज
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक