एफसीआई गोदाम में सेंध लगाकर धान चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायपुर| जिले के धरसींवा क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम से धान चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी मात्रा में धान की बोरियां चोरी की थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को कृषक सेवा सहकारी समिति से जुड़े कौशल साहू ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य खरीदी अभियान के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा गया था और उसे एफसीआई गोदाम धरसींवा में सुरक्षित रखा गया था।
गोदाम में लगभग 3500 बोरी धान रखा गया था, जिनमें प्रत्येक बोरी में करीब 40 किलो धान भरा हुआ था। निरीक्षण के दौरान जब गोदाम की जांच की गई तो करीब 60 बोरी धान गायब मिली। जांच में सामने आया कि 6 मार्च की रात से 8 मार्च के बीच अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धान की बोरियां चोरी कर लीं। चोरी किए गए धान का वजन करीब 24 क्विंटल और कीमत लगभग 74 हजार 400 रुपये आंकी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसींवा थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ग्राम परसतराई के एक दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी कि साबीर खान नाम का युवक अपने साथियों के साथ धान बेचने के लिए उसकी दुकान पर आया था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने साबीर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथियों अमान खान, इरफान खान और एक अन्य युवक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 11 बजे उन्होंने एफसीआई गोदाम की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश किया और वहां से 50 से 60 बोरी धान निकालकर चोरी कर ली।पुलिस ने तीनों आरोपियों को 9 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
- साबीर खान (25 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, बिजली ऑफिस के पास, धरसींवा
- अमान खान (20 वर्ष), निवासी नुरानी चौक, पुराना शासकीय अस्पताल के सामने, धरसींवा
- इरफान खान (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, मंडी के सामने, धरसींवा

मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की