उम्र की कोई बंदिश नहीं: 60 के बाद भी सरकारी बैंकों से लोन की सुविधा
कहा जाता है कि बैंक लोनधारक की उम्र और उसकी आय को देखने के बाद ही लोन देता है, ये एक हद तक सच है। ऐसे में कई बैंक बुजुर्गों को लोन नहीं देते हैं क्योंकि उनके पास कोई निश्चित कमाई का साधन नहीं होता है। हालांकि, कई सरकारी बैंक सीनियर सिटिजन को लोन ऑफर करते हैं और इसके लिए खास स्कीम भी चलाते हैं।
जी हां, आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 60 की उम्र के बाद के लोगों को लोन ऑफर करता है।
पीएनबी की लोन स्कीम
पंजाब नेशनल बैंक ने सीनियर सिटिजन के लिए Personal Loan Scheme For Pensioners स्कीम चलाई है। इस स्कीम में पेंशन राशि के हिसाब से पर्सनल लोन (Personal Loan) दिया जाता है। बैंक 70 साल तक की आयु वाले व्यक्ति को लोम ऑफर करता है। इस स्कीम में 25 हजार रुपये से 10 लाख रुपये या फिर पेंशन की 18 गुना राशि तक का लोन मिलता है। डिफेंस पेंशनर्स को पेंशन की 20 गुना तक की राशि का लोन दिया जाता है।
अगर लोनधारक की उम्र 70 साल से ज्यादा है तो पेंशनर्स को 5 साल के भीतर यानी 60 किस्तों में लोन चुकाना होता है। वहीं, 75 साल से ज्यादा उम्र वाले लोनधारक को 24 किस्तों यानी 2 साल में लोन का भुगतान करना होता है। बैंक लोन पर डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज के तौर पर 500 रुपये और जीएसटी लेता है।
SBI की लोन स्कीम
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सीनियर सिटिजन के लिए पेंशन लोन योजना शुरू की है। इस स्कीम में भी बुजुर्गों को पेंशन राशि के आधार पर लोन दिया जाता है। इस स्कीम में आपको कितना पेंशन मिलता है, उसी हिसाब से लोन राशि तय की जाती है।
बैंक यह लोन केवल उन धारकों को देता है जिनका पेंशन भुगतान आदेश भारतीय स्टेट बैंक के पास होता है। लोन के लिए आवेदन करते समय आवेदक की उम्र 76 वर्ष से कम होनी चाहिए। लोनधारक को कम से कम 72 महीने में लोन चुकाना होगा।
एसबीआई के पेंशन लोन योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://sbi.co.in/ या फिर टोलफ्री नंबर 1800-11-2211 पर संपर्क करना होगा। वहीं, लोन के लिए आवेदन करने के लिए आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7208933142 पर एक मिस्ड कॉल या फिर 7208933145 पर'PERSONAL' लिखकर मैसेज करना होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव