वरुण-जान्हवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में आया नया अपडेट
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रोमांस और भरपूर मनोरंजन से भरी होगी। निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन अहम किरदार में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसमें भरपूर मनोरंजन के साथ प्यार, तकरार और खूब सारी मस्ती देखने को मिलेगी। अब इस फिल्म में दो नए चेहरे जुड़ गए हैं।
सोशल मीडिया पर दी थी फिल्म की जानकारी
मीडिया सूत्रों की माने तो इस फिल्म में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा की एंट्री हो गई है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ का काफी मजेदार रोल होगा। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और मुंबई में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म की घोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ 22 फरवरी 2024 को की गई थी। इस पोस्ट में लिखा था, ''आपका सनी संस्कारी अपनी तुलसी कुमारी को लेने के लिए रास्ते में है।''
फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म में वरुण धवन सनी संस्कारी की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर तुलसी कुमारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म से पहले भी वरुण और जान्हवी एक साथ फिल्म 'बवाल' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद भी आई थी। दोनों की लाजवाब केमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक बार फिर से जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।
रोहित और सान्या की आगामी फिल्म
रोहित जल्द ही ओटीटी रिलीज 'मिसमैच्ड 3' के अलावा एक रोमांटिक कॉमेडी 'इश्क विश्क रिबाउंड' की थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में उन्हें जिबरान खान, पश्मीना रोशन और नैना ग्रेवाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखा जाएगा। निपुण अधिकारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 28 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सान्या 'मिसेज' में नजर आएंगी, जिसे हवाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।

‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं