महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण बनने लगे
मुंबई । महाराष्ट्र में अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके सागर बंगले पर पहुंचे। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में जगह न मिलने के चलते भुजबल नाराज चल रहे थे। अब सीएम फडणवीस से उनकी मुलाकात से सवाल उठ रहा है कि क्या एनसीपी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते है। गौरतलब है कि मंत्री पद न मिलने पर एनसीपी नेता भुजबल ने अजित पर तंज कसा था। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि फडणवीस उन्हें कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन अजित पवार ने ऐसा होने नहीं दिया। एनसीपी के लिए अजित पवार फैसले लेते हैं। इसके बाद भुजबल ने कहा था, जहां चैन नहीं, वहां रहना नहीं।इसके पहले भुजबल से कई ओबीसी वर्ग के संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की थी। भुजबल को महाराष्ट्र सरकार में शामिल नहीं किया गया, इससे वे नाराज चल रहे हैं। इससे नाराज भुजबल राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हुए थे। वहीं, उन्होंने बताया था कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से ओबीसी नेताओं ने मुंबई में एक बैठक की और फिर शहर में उनसे मुलाकात की। वह उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने पर हैरान थे। संगठनों ने दावा किया है कि भुजबल जो भी रुख अपनाएंगे, वे समर्थन को तैयार है।
क्या मैं खिलौना हूं?
भुजबल ने कहा नाशिक से लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। जब वह राज्यसभा जाना चाहते थे, तब उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। भुजबल ने कहा, क्या मैं खिलौना हूं? आप कहें खड़ा हो जाऊं, जब आप कहें बैठ जाऊं?

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ