छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। कार्यकर्ता एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया था। वह आड़ावली गांव का सरपंच पति भी है। कांग्रेस कार्यकर्ता घनश्याम ताडमेर कुटरू थाना क्षेत्र के गांव में शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। उसी समय 6 से अधिक माओवादी ग्रामीण बनकर आए और उसे गोली मार दी। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल भाग गए। वारदात से समारोह में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि सरपंच पति की हत्या मुखबिरी के शक में की गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में माओवाद उग्रवाद हिंसा में गिरावट की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि थी कि मोदी सरकार की नीतियों से 2021 में माओवादियों का भौगोलिक प्रभाव देश के 46 जिलों तक सीमित हो गया, जो 2010 में 10 राज्यों के 96 जिलों की तुलना में बहुत कम है। वहीं गुरुवार को बीजापुर में नक्सलियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया।