नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के शक में व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी।पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने सोमवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलीपेथा गांव के रहने वाले पुसु हेमला का शव संदिग्ध अवस्था में तेलीपेथा-पताकुटरू रोड पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी।वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, तेलीपेथा गांव में रहने वाला हेमला आठ मार्च को किसी काम से अपने गांव गया था।उन्होंने बताया कि नक्सलियों के एक ग्रुप ने उसका अपहरण कर लिया और इसके बाद उन्होंने व्यक्ति की हत्या कर दी। इतना हीं नहीं उन्होंने शव को तेलीपेथा-पताकुटरू रोड पर फेंक दिया।अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक माओवादी पर्चा बरामद किया गया है, जिसमें माओवादियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दावा किया कि हमला पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला