नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग दिखाई दिए मुनव्वर फारुकी
बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी लाइमलाइट में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही टीवी एक्ट्रेस हिना खान के साथ उनका एक म्यूजिक वीडियो आया है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। मुनव्वर बिग बॉस 17 जीतने के बाद न सिर्फ फैंस के, बल्कि कई सेलेब्स के भी पसंदीदा बन गए हैं।
हाल ही में मुनव्वर, किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। यहां उन्होंने कई बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। अब बिग बॉस विनर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग बनाई रील
मुनव्वर फारुकी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस विनर अपने म्यूजिक वीडियो 'हल्की-हल्की सी' की शायरी बोलते हुए नजर आते हैं। तभी नवाजुद्दीन आते हैं बोलते हैं 'वाह यार, क्या शायरी है मुनव्वर, चलो चाय पीते हैं'।
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
मुनव्वर फारुकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस वीडियो पर फैंस भी अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'एक फ्रेम में दो बेहतरीन कलाकार'। एक अन्य ने लिखा, 'डोंगरी वाला आज बॉलीवुड की गेस्ट लिस्ट में'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'हल्की-हल्की सी का मेरा पसंदीदा हिस्सा'।
बता दें कि मुनव्वर और हिना का वीडियो 'हल्की-हल्की सी' काफी ट्रेंडिंग में बना हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस वीडियो पर रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में मुनव्वर
इससे पहले बिग बॉस के विनर को 'लापता लेडीज' की स्क्रीनिंग में देखा गया था। यहां आमिर खान भी मुनव्वर के साथ गले मिलते हुए नजर आए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। स्क्रीनिंग के दौरान भी मुनव्वर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मुलाकात की थी।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा