विधायक अमर ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों का पार्टी में किया स्वागत
बिलासपुर । आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न हुई, जिसमें बिलासपुर के विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद महामंत्री मखमूर खान व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सद्दाम खान उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज के 50 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तथा। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए माननीय अमर अग्रवाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी की सोच सभी संप्रदाय को साथ लेकर चलने की है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई भी योजना बनाती है तो वह पूरे भारत के लोगों के लिए रहती है ना किसी विशेष समाज के लिए चाहे वह मकान की योजना हो,चाहे वह सिलेंडर की योजनाओं हो, चाहे वह महतारी वंदन योजना हो हर योजना का लाभ सभी समाज के लोगों को मिलता है। माननीय अग्रवाल जी ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता लेकर पार्टी को आगे बढऩा चाहिए और इस बार 400 पार मोदी जी का नारा है, उसे साकार करना है तथा साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक वोट भारतीय जनता पार्टी में दिलवाना है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामदेव कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला अध्यक्ष सैयद मकबूल अली, अमरजीत दुवा, यासमीन ख़ान , बबलू सैफ़ुद्दीन साहब, महामंत्री डिंपल सिंह, नवीन मसीह तथा हाजी ज़ुबैर, मौलाना यूसुफ़ रजा बरकाती, सब्बा राव, राजू सिंह छत्री, आज़मानी जी , सिकंदर ख़ान, सचिन मसीह के साथ सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
झंग बिरादरी में 120 साल पुरानी परंपरा: होली पर रामलीला का अनोखा आयोजन, पाकिस्तान से जुड़ा इतिहास
Surguja में भाजपा नेता के बेटे की फर्म समेत दो दुकानों में चोरी
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य आमने-सामने, डिप्टी सीएम का तीखा हमला