बदमाशों ने मचाया हंगामा, मकान में किया पथराव
बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र के सरजु बगीचा विघ्नहर्ता हनुमान मंदिर के पास बदमाशों ने आधी रात को जमकर हंगामा मचाया है।इस दौरान बदमाशों ने कई मकानों में पथराव भी किया है।बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कालोनी के रहवासियों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज भी कराई है। इस पर सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप को बता दे की सरजु बगीचा में रहने वाले मुकेश परिहार ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब तीन बजे 20 से 25 बदमाश कालोनी में घुस आए थे, बदमाशों के हाथ में हथियार भी थे। युवकों ने कालोनी में हंगामा करते हुए गाली-गलौज किया साथ ही कुछ लोगों की गाडयि़ों का तोड़ दिया। कुछ युवकों ने मकानों में भी पथराव किया है,जिसकी वजह से कालोनी की महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। बदमाशों की हरकतें कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कालोनी के रहवासियों ने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में करते हुए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सौंपा है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में लगी है। वही इतना सब हो जाने पर भी सिविल लाइन पुलिस अभी तक बदमाश युवकों को पकड़ पाने में नाकाम साबित हो पाई है।देर रात बदमाशों की इस हरकत से सिविल लाइन पेट्रोलिंग की पोल खुलती नजर आ रही है। वही जल्द से जल्द बदमाश युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कॉलोनी वाशियो ने आंदोलन की चेतावनी भी दे रखी है। अब देखने वाली बात है की सिविल लाइन पुलिस कब तक इन बदमाश युवकों को गिरफ्तार करती है।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद