मेहरबान को मिल गया उसके सपनों का घर
भोपाल : मेहरबान का बरसों पुराना एक बड़ा सपना साकार हो गया है। पक्के घर में रहने की उसकी तमन्ना प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से पूरी हो गई है। मेहरबान अपने परिवार के साथ पक्के घर में खुशी-खुशी जीवनयापन कर रहे हैं।
आगर-मालवा जिले के कुशलपुरा गाँव के मेहरबान सिंह बताते हैं कि पहले वे झोपड़ीनुमा कच्चे जीर्ण-शीर्ण घर में रहते थे। कच्चे घर में यहां वहां से पानी टपकता था। हर साल सर्दी-गर्मी-बारिश की परेशानियों से उनका जीना मुहाल था। दूसरों के पक्के घर देखकर वे हमेशा सोचते थे कि उनका पक्का घर कब बन पायेगा। वे बड़ी लाचारी के दिन थे। पर प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में बहार लेकर आई है। इस योजना में पात्र होने पर मेहरबान को खुद का नया पक्का घर मिल गया है। अब मेहरबान को कच्चे घर की ढेरों कठिनाइयों से हमेशा के लिए निजात मिल गई है। पक्का घर बनाकर देने के लिये मेहरबान सरकार की इस योजना से बेहद खुश हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बार-बार आभार जताते हैं।

गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग का नोटिस: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 24 अकबर रोड 28 मार्च तक खाली करने का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?