प्रदेश में दो दिन मनेगी मकर संक्रांति
आज पतंगबाजी, कल दान-पुण्य; नर्मदा-शिप्रा में होगा स्नान
भोपाल । मध्यप्रदेश में इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन यानी 14-15 जनवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 15 जनवरी की अलसुबह 3 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान श्रद्धालु नर्मदा-शिप्रा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे। 14 जनवरी को परंपरानुसार पतंगबाजी की जाएगी।
मौसम के लिहाज से इस दिन आधे प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। सुबह 10 बजे तक धूप निकलने के साथ कोहरा छंट जाएगा। हवा की रफ्तार एवरेज 10 किलोमीटर तक रहेगी। ऐसे में लोग पतंगबाजी का लुत्फ भी उठा सकेंगे। प्रतिबंध के बावजूद इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी चाइनीज मांझे का प्रयोग जारी है।
भोपाल में सरकारी स्तर पर संक्रांति महोत्सव मनेगा। इसमें सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। 14 जनवरी से दो दिवसीय काइट फेस्टिवल और एरो मॉडलिंग शो होगा। इसमें सीएम डॉ. यादव, मंत्री, विधायक, अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सूर्यदेव को अघ्र्य दिया जाएगा। इसके बाद हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम होगा। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहन कर एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाएंगी। स्थानीय पतंगबाज पतंग उड़ाने का प्रदर्शन भी करेंगे। गुजरात से आए कलाकार विशेष जॉइंट काइट उड़ाएंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव