एमपी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई अफसरों के तबादले
IPS TRANSFER: मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया है, तीनों ही भारतीय पुलिस सेवा यानि आइपीएस अधिकारी हैं। गृह विभाग ने तीनों आइपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश के पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 3 अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें खरगोन के ASP भी शामिल हैं जिन्हें अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल का असिस्टेंट बनाया गया है।
राज्यपाल के असिस्टेंट 2019 बैच के आइपीएस शशांक को अब नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) बना दिया गया है। इसी तरह खरगोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 2021 बैच के नरेंद्र रावत को अब गवर्नर के असिस्टेंट के रूप में पदस्थ किया गया है।
आइपीएस प्रियंका शुक्ला भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में भोपाल में नगरीय पुलिस जोन 1 में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर पदस्थ आइपीएस प्रियंका शुक्ला को भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। वे 2019 बैच की आइपीएस हैं।

World Book Day पर ज्ञान का उत्सव, Mohan Yadav ने दिया किताबों से जुड़ने का संदेश
तमिलनाडु चुनाव: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से विजय तक ने डाला वोट।
हैदराबाद-नागपुर के बीच बिछेगी LPG पाइपलाइन, 1585 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट
Nusrat Jahan ED के सामने पेश, फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
समीर अंजान का तीखा बयान: 'जेन जी' को सिर्फ साउंड चाहिए, शब्दों की गहराई से उनका नाता टूटा।
रणवीर सिंह के मुरीद हुई सारा अर्जुन: कहा- 'उनसे बेहतर को-स्टार कोई और हो ही नहीं सकता'
Bhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर का आदेश
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, साथी घायल।