महेन्द्र के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कई जरूरतमंद परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार किया है। इस योजना का लाभ पाकर कोण्डागांव जिले के ग्राम पीपरा निवासी महेन्द्र पटेल का परिवार अब सुरक्षित और सुखद जीवन जी रहा है।
जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगभग 45 किलोमीटर दूर केशकाल विकासखण्ड के ग्राम पीपरा के रहने वाले महेन्द्र पटेल, जो सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, पहले एक जर्जर कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में घर में पानी टपकता था, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए वरदान साबित हुई। योजना के तहत महेन्द्र को 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि मिली, साथ ही महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत 90 दिनों की मजदूरी भी उन्हें मिली। इस सहायता से उन्होंने अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बना लिया। अब उनके पास एक सुरक्षित और मजबूत घर है, जहां वे अपने परिवार के साथ सुकून से रह रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर के साथ-साथ महेन्द्र को कई अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शौचालय सुविधा प्राप्त हुई। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिला, जिससे रसोईघर धुएं से मुक्त हो गया। इसके अलावा, सौभाग्य-प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत उन्हें बिजली कनेक्शन भी मिला। महेंद्र और उनके परिवार ने इन सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं के कारण अब उनका जीवन पहले से बेहतर और सुरक्षित हो गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
ईरान-इजराइल संघर्ष का असर: उज्जैन के 1000 होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर की किल्लत, 25 दिन में संकट
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी