महाकाल में शुरू हुआ महाशिवरात्रि उत्सव, कोटेश्वर महादेव को लगी हल्दी
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि उत्सव का प्रारंभ गुरुवार को श्री कोटेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन के साथ हो गया है। नौ दिवसीय इस पर्व में उपासना, तपस्या एवं साधना के साथ महाशिवनवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। गुरुवार से शिवनवरात्रि महोत्सव 2024 में नौ दिनों तक भगवान श्री महाकालेश्वर जी भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देकर उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
हल्दी-चंदन के उबटन से शुरू हुआ पूजन
श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के नौ दिन पूर्व आज सुबह शिव नवरात्रि पर्व की शुरुआत श्री महाकालेश्वर मन्दिर में की गई। सुबह श्री कोटेश्वर महादेव भगवान पर शिव पंचमी का पूजन अभिषेक हुआ। इसके बाद कोटेश्वर महादेव के पूजन-आरती के पश्चात उन्हें हल्दी-चन्दन का उबटन लगाया गया। दोपहर को भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद 11 ब्राह्मणों ने एकादशनी रूद्राभिषेक का पाठ करने के बाद बाबा महाकाल की आरती उतारी और भोग लगाया। दोपहर तीन बजे भगवान महाकालेश्वर के सांध्य पूजन के पश्चात शृंगार किया गया। भगवान महाकालेश्वर के मुखारविन्द व आभूषण कक्ष से निकाले जाकर नए वस्त्र और आभूषण श्री गर्भगृह में विराजित भगवान श्री महाकालेश्वर को धारण कराए गए। आज से शुरू हुआ यह उत्सव 8 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा।
हरि कथा सुनेंगे बाबा महाकाल
शिवनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सायं को महाकाल परिसर स्थित सफेद मार्बल चबूतरे पर इन्दौर निवासी पं. रमेश कानड़कर का नारदीय कीर्तन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में 29 फरवरी से आठ मार्च तक शिवनवरात्रि निमित्त सन् 1909 से कानड़कर परिवार, इन्दौर द्वारा वंशपरम्परानुसार 115 वर्षों से हरिकीर्तन की सेवा दी जा रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनकी परंपरा का निर्वहन करते हुए कथारत्न हरिभक्त पारायण पं. रमेंश कानड़कर द्वारा शिव कथा, हरि कीर्तन का आयोजन सायं चार से छह बजे तक मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर किया जा रहा है।

अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
धमकी के बाद कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ