महाकाल लोक का होगा विस्तार
भोपाल । उज्जैन में महाकाल लोक के विस्तार की योजना मूर्त रूप लेने जा रही है। सरकार ने महाकाल लोक के आसपास बने मकानों को हटाने के लिए अवार्ड पारित कर दिया है। इस विस्तार के लिए लगभग 250 मकानों को अधिग्रहित किया जाएगा, जिसके मुआवजे की 66 करोड़ रुपए की राशि आवंटित कर दी गई है।
महाकाल लोक बनाए जाने के बाद उज्जैन में यकायक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडऩे लगी है और अब गृह नगर उज्जैन के ही मुख्यमंत्री बन जाने के बाद महाकाल मंदिर के विस्तार की दूसरे चरण की योजना को भी मंजूरी दे दी गई है। विस्तार के तहत 250 मकानों को अधिगृहित किया जाएगा। इसके लिए पहले ही मुआवजे के तौर पर 7 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। शेष 66 करोड़ 76 लाख की राशि भी जमा कर दी जाएगी। इस राशि से महाकाल समिति को 2.135 हेक्टर जमीन मिल जाएगी। जो राशि मंजूर की गई है वह राशि उन लोगों को बतौर मुआवजा दी जाएगी, जिनकी जमीन महाकाल लोक विस्तार के कारण अधिग्रहित की जा रही है।

IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
रायपुर में अंजली ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट
धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘काम पूरा करने वाला लीडर’
अंबिकापुर में 15 हिरणों की मौत के बाद वन विभाग सख्त
कोटा-इटावा के बीच बनेगा 404 किमी लंबा अटल प्रोग्रेस-वे
पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी बनी चर्चा का विषय