छत्तीसगढ़ में BJP स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब अपने स्टार प्रचारों की सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है।
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, हिमंता बिस्वा शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते, शिवराज सिंह चौहान, हेमा मालिनी, नवल किशोर यादव, सांसद मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, नितिन नबीन, बाबूलाल मारांडी, अर्जुन मुंडा का नाम शामिल है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सूबे के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और संगठन मंत्री पवन साय का नाम शामिल है। इसके अलावा मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, अजय जामवाल, लता उसेंडी, रामविचार नेताम, विक्रमदेव उसेंडी, मोहन मंडावी, दिनेश कश्यप, महेश गागड़ा, गुरु बालकदास और श्रीनिवास राव मद्दी के नाम भी शामिल हैं।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू