मुठभेड़ में बलिदान हुए जवान को दी गई अंतिम सलामी
कांकेर में कल जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के तहत हिदूर के जंगलों में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के एक जवान रमेश कुरेठी बलिदान हो गये। जवान का पार्थिव शरीर पखांजूर लाया गया, इस दौरान बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों की उपस्थिति में पंखाजूर थाने में पुलिस द्वारा जवान को अंतिम सलामी दी गई। जिसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को गृहग्राम संगम भेजा गया। इस दौरान जवान के परिजनों का रो-रो कर बुराहाल था। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नक्सल ऑपरेशन चलाये जा रहे हैं। कल जो मुठभेड़ हुई उसमें बस्तर फाइटर के एक जवान का बलिदान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय मे नक्सल खात्मे के लिए मुहिम तेज की जाएगी।

ईरान संकट के बीच खाड़ी की 8 उड़ानें बहाल, कैबिनेट मंत्री बोले- प्रदेशवासी सुरक्षित
राज्यसभा में तेजस्वी नहीं, राजद में दोनों संभावित नामों पर चर्चा तेज़
सोमवार देर रात जली होली, कई जगह आज भी दहन; चंद्रग्रहण के चलते कल खेलेंगे रंग
खाड़ी तनाव का प्रदेश पर असर, चमड़ा-रेडीमेड-मीट समेत कई उत्पादों का निर्यात ठप
होली पर हाई अलर्ट: अस्पताल सतर्क, कल ओपीडी बंद; मेट्रो-बिजली को लेकर भी आदेश जारी
पश्चिम एशिया में तनाव का असर भारत पर: खाद्य तेल-उर्वरक आयात होंगे महंगे, शिपिंग कंपनियां लगा रहीं युद्ध अधिभार
आंकड़ा: गर्मी की फसलों का कुल रकबा घटा, पर दलहन व तिलहन का बुवाई रकबा बढ़ा; 0.31 लाख हेक्टेयर में बोया बाजरा