कोलकाता रेप-मर्डर: एक और डॉक्टर की हालत गंभीर
कोलाकाता । कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 6 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों में से 1 और डॉक्टर की हालात गंभीर हो गई है। हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने बताया कि उनके साथी डॉ. अनुस्तुप मुखर्जी को शनिवार रात को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रोटेस्ट कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि मुखर्जी के स्टूल से खून आ रहा था। उन्हें पेट में तेज दर्द की भी शिकायत थी। 3 डॉक्टरों की हालत बिगड़ने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि सरकार हमारी सभी मांगें नहीं मान रही है। इससे पहले शनिवार शाम को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टर आलोक वर्मा की हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं 10 अक्टूबर को ट्रेनी डॉक्टर अनिकेत महतो को आरजी कर अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया था। दरअसल, आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मेडिकल कॉलेज में मिली थी। इसके अगले दिन से जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिन तक विरोध प्रदर्शन किया था। राज्य सरकार ने डॉक्टरों की मांगें नहीं मानी। जिसके चलते डॉक्टरों ने 5 अक्टूबर की शाम से भूख हड़ताल शुरू की। इसमें कुल 10 डॉक्टर शामिल हैं।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम