खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' का डिजिटल रिलीज डेट सामने आई
मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'महाराज' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं उनकी फिल्म 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस फिल्म में पहली बार जुनैद के साथ खुशी कपूर की जोड़ी नजर आई। हालांकि, सिनेमाघरों में यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।
जुनैद खान और खुशी कपूर ने फिल्म 'लवयापा' में पहली बार एक साथ काम किया। यह एक रोमांटिक फिल्म है। अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है। 'लवयापा' अभिनेता-निर्देशक प्रदीप रंगनाथन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लव टुडे' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
फिल्म 'लवयापा' खास तौर पर वैलेंटाइन डे के पहले दिन यानी 7 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। खबर के मुताबिक, 69 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 9.60 करोड़ रुपये ही बटोर पाई। अब निर्माताओं को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं।
7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के करीब दो महीने बाद अब 'लवयापा' 4 अप्रैल को अपने ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
फिल्म 'लवयापा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था। इस फिल्म का निर्माण एजीएस एंटरटेनमेंट और फैंटम स्टूडियो ने मिलकर किया था। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, कीकू शारदा, आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अहम भूमिका निभाई है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक