केजरीवाल का बुजुर्गों के लिए चुनावी वादा संजीवनी स्वास्थ्य योजना का किया ऐलान
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का ऐलान किया है। इसमें 60 साल के ज्यादा के उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। पिछले हफ्ते केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी। इसमें 60 साल के ज्यादा के उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। इसमें कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद यह योजना लागू होगी। संजीवनी योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज जो मैं बुजुर्गों के लिए स्कीम का एलान कर रहा हूं वो इतिहास में कभी नहीं हुआ। हम बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं। आपने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है। अब हमारी बारी है। केजरीवाल ने कहा कि हमने श्रवण कुमार से प्रेरित होकर बुर्जुगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। अभी तक तकरीबन 1 लाख बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। देश के सभी तीर्थ स्थलों पर भेजा जाता है। सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जैसे जैसे उम्र बढ़ती है 100 बीमारियां घेर लेती है। फिक्र होती है कि इलाज कैसे करेंगे। कई बार बच्चे मां बाप का ख्याल नहीं रखते। जैसे लक्षण जी संजीवनी बूटी लेकर आए थे। वैसे ही दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी। इसमें मुफ्त इलाज होगा। कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है। दिल्ली के 60 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए कोई कैप नहीं होगी। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनते ही आपके लिए ये योजना लेकर के आएंगे। जल्दी ही आपके घर पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगी। आप बस अपना आशीर्वाद बनाए रखना। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था। इसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ