केजरीवाल ने कहा- कोई कहां जाए न जाए ये उसकी मर्जी पर निर्भर
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेताओं के जाने आने को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। उन्होंने एक ही बात कही है कि जिसे जहां जाना या आना है ये उसकी मर्जी है,इसमें कौन क्या कर सकता है। कैलाश के बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी मर्जी है, वे जहां भी जाएं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही कैलाश गहलोत ने आतिशी सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल को लिखे पत्र में कैलाश गहलोत ने सीएम बंगला विवाद से लेकर केंद्र के साथ खींचतान तक, आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए थे।
यह कोई एक दिन में लिया गया फैसला नहीं
दिल्ली सरकार के ताकतवर मंत्रियों में शामिल रहे कैलाश गहलोत ने एक दिन पहले ही मंत्री पद और आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आम आदमी पार्टी छोड़ने के 24 घंटे के भीतर ही कैलाश गहलोत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को लिखे पत्र में लिखा था कि नया बंगला जैसे कई शर्मनाक विवाद हैं जो इस संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। कैलाश गहलोत के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के नेता ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में उठाया गया कदम बता रहे थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने इस तरह की चर्चा को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब गलत है। कभी किसी के दबाव में काम नहीं किया। यह कोई एक दिन में लिया गया फैसला नहीं है।

बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत
सहमति संबंध में रह रही महिला को प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंका, विवाद बना मौत की वजह
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी में दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया का जन्म, चमत्कार मानकर पूजा करने लगे ग्रामीण
Gulf War का मध्य प्रदेश में असर, पेट्रोल-डीजल और LPG की निगरानी करेंगे Mohan Yadav